मोदी सरकार के दौरान CBI के फंदे में आए नेताओं में 95% विपक्ष के नेता !

Share

cbi against opposition
सीबीआई के निशाने पर आए विपक्ष के नेता !

केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने 2014 के बाद मोदी सरकार के दौरान 124 नेताओं पर कार्रवाई की है। इनमें से 95% नेता यानी 118 नेता विपक्ष के हैं। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक आधिकारिक दस्तावेजों, एजेंसी के बयानों और रिपोर्टों की जांच से पता चलता है कि 2014 में NDA के सत्ता में आने के बाद से ये ट्रेंड तेजी से बढ़ा है।

कांग्रेस की यूपीए सरकार के दौरान कितने विपक्ष के नेताओं पर हुई कार्रवाई?

बात की जाए कांग्रेस की अगुवाई वाली UPA सरकार की तो मनमोहन सरकार के 10 साल (2004-2014) के कार्यकाल के दौरान करीब 72 नेता CBI के रडार पर आए। इनमें से 60% यानी 43 विपक्ष के थे।

इंडियन एक्सप्रेस की इन्वेस्टिगशन में ये सामने आया है कि पिछले 18 सालों में यानी UPA और NDA सरकार के दौरान करीब 200 नेताओं के खिलाफ मामले दर्ज किए, गिरफ्तारियां हुईं, छापे मारे गए या फिर पूछताछ हुई। इनमें से 80% से ज्यादा विपक्षी पार्टियों के नेता रहे।

मोदी सरकार के समय विपक्ष के कितने नेता सीबीआई के निशाने पर आए ?

CBI ने जिन नेताओं पर कार्रवाई की, उनमें एक मुख्यमंत्री, 12 पूर्व मुख्यमंत्री, 10 मंत्री, 34 सांसद, 27 एमएलए, 10 पूर्व विधायक और 6 पूर्व एमएलए हैं। CBI ने इनमें से 22 को अरेस्ट किया है जबकि 43 के खिलाफ चार्जशीट पेश की है और 1 को दोषी भी पाया गया है।

ये भी पढ़िए : मथुरा-काशी के बाद अब इस मस्जिद पर नज़र !

मनमोहन सरकार में विपक्ष के कितने नेता CBI के निशाने पर रहे?

मनमोहन सरकार की बात करें, तो तब CBI ने 4 पूर्व मुख्यमंत्रियों, 2 मंत्री, 13 MP, 15 MLA, 1 पूर्व MLA और 3 पूर्व सांसदों पर CBI ने कार्रवाई की। इनमें से 12 नेताओं को अरेस्ट किया गया। इनेमं 30 के खिलाफ चार्जशीट दर्ज हुई जबकि 6 को दोषी पाया गया। इन आरोपी नेताओं में 7 बरी भी हुए। जब इस बारे में CBI से पूछा गया, तो कोई आधिकारिक जवाब नहीं मिला।

upa misused cbi
UPA और NDA दोनों के समय हुई विपक्ष के नेताओं पर कार्रवाई

2004 से 2022 तक CBI ने किस-किस केस में कार्रवाई ?

  1. UPA सरकार में 2G स्पेक्ट्रम, कॉमनवेल्थ और कोयला आवंटन केस जैसे मामलों में CBI ने 72 नेताओं के खिलाफ केस दर्ज किया। इनमें 29 नेता कांग्रेस या DMK जैसे सहयोगियों के थे।
  2. मोदी सरकार में 6 बीजेपी नेता CBI के रेडार पर आए
  3. UPA सरकार में 43 विपक्षी नेताओं में से सबसे ज्यादा 12 BJP के थे। इनमें गुजरात के तत्कालीन गृह मंत्री अमित शाह भी थे।
  4. कर्नाटक के पूर्व सीएम बीएस येदियुरप्पा, पूर्व मंत्री जॉर्ज फर्नांडिस, जनार्दन रेड्डी के खिलाफ भी CBI ने जांच की। सीबीआई ने प्रमोद महाजन की मौत के बाद भी उनके खिलाफ जांच जारी रखी।
  5. NDA सरकार में CBI 118 विपक्षी नेताओं के खिलाफ जांच कर रही है। इनमें सबसे ज्यादा 30 TMC के हैं और कांग्रेस के 26 नेता शामिल हैं।
  6. CBI ने सोनिया गांधी, राजस्थान के CM अशोक गहलोत, MP के पूर्व CM कमलनाथ, पंजाब के पूर्व CM अमरिंदर सिंह के करीबियों के खिलाफ भी जांच की।
  7. TMC और कांग्रेस के अलावा CBI राजद और बीजद के 10-10 नेताओं के खिलाफ जांच कर रही है।
  8. मोदी सरकार में TMC के 30, कांग्रेस के 26, RJD के 10, बीजद के 10, YSR कांग्रेस के 6, BSP के 5, TDP के 5, AAP के 4, SP के 4, AIADMK के 4 नेताओं के खिलाफ CBI जांच कर रही है।
  9. CBI माकपा के 4, NCP के 3, NC के 2, DMP के 2, PDP के 1 , TRS के 1 और 1 निर्दलीय नेता के खिलाफ भी जांच कर रही है।

ये भी पढ़िए : क्या प्लेन से उतारे गए पंजाब के CM भगवंत मान? अकाली और BJP के निशाने पर AAP


Share

2 thoughts on “मोदी सरकार के दौरान CBI के फंदे में आए नेताओं में 95% विपक्ष के नेता !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *