Fake News against Gehlot: गहलोत के कांग्रेस अध्यक्ष बनने की खबरों से IT सेल बौखलाया !

Share

fake news against ashok gehlot
अशोक गहलोत के खिलाफ फेक न्यूज़ का हमला !

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के अगला कांग्रेस अध्यक्ष बनने की खबरों के बीच IT सेल एक्टिव हो गया है। IT सेल ने गहलोत को अभी से निशाने पर लेकर बदनाम करना शुरू कर दिया है। इसी साजिश के तहत गहलोत का एक आधा-अधूरा वीडियो वायरल कराया गया जिसमें वे मास्क में चरणामृत पीते देखे गए लेकिन अब इस फेक न्यूज़ का खुलासा हो गया है।

गहलोत का वायरल वीडियो निकला झूठा !

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का चरणामृत पीने वाला वीडियो झूठा साबित हुआ है। असल में ये वीडियो आधा काटकर सोशल मीडिया पर वायरल किया गया था। वीडियो से छेड़छाड़ कर सिर्फ 5 सेकेंड का वीडियो वायरल कर गलत संदेश देने की कोशिश की गई। कांग्रेस ने इस घटना का पूरा वीडियो जारी किया है। 14 सेकेंड के इस वीडियो में मुख्यमंत्री गहलोत मुंह से मास्क हटाकर चरणामृत का सेवन करते देखे जा सकते हैं।

वायरल वीडियो पर क्या बोले अशोक गहलोत ?

इस वायरल वीडियो पर सीएम अशोक गहलोत ने भी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा है कि पता नहीं कहां-कहां से ये लोग ऐसे वीडियो लेकर आते हैं। उन्होंने IT सेल पर साजिश का आरोप लगाते हुए कहा कि जो काम नहीं करता वो षड्यंत्र करता है। मुझे नहीं पता कि वो वीडियो कहां का है। मुझे ध्यान नहीं है। गहलोत ने सवाल किया है कि कोई मास्क लगाकर पानी पी सकता है क्या?

अशोक गहलोत ने क्या कहा
अशोक गहलोत: जो काम नहीं करता वो षड्यंत्र करता है

गहलोत  के अगला कांग्रेस अध्यक्ष बनने की अटकलें तेज़

लोकसभा चुनाव की तैयारी के मद्देनज़र कांग्रेस अपने अध्यक्ष का चुनाव करने जा रही है। ऐसे में माना जा रहा है कि गांधी परिवार के विश्वस्त अशोक गहलोत अगले कांग्रेस अध्यक्ष बन सकते हैं। ये ख़बर सियासी हलकों में आम है। ऐसे में IT सेल ने अभी से गहलोत पर निशाना साधना और उन्हें बदनाम करना शुरू कर दिया है। 3 बार राजस्थान के मुख्यमंत्री रहे अशोक गहलोत की छवि को खराब करने की कोशिश की जा रही है।

rahul gandhi atta measured in litre
राहुल गांधी की भी छवि खराब की गई

राहुल गांधी हो चुके हैं IT सेल के दुष्प्रचार का शिकार

यहां ये भी जानना अहम है कि राहुल गांधी के कांग्रेस की कमान संभालने से पहले उनकी भी छवि खराब की गई। उन्हें ‘पप्पू’ जैसे नाम दिए गए और उनके भाषणों को कांट-छांट कर उन्हें राजनीतिक तौर पर अपरिपक्व साबित किया गया। हाल ही में उनका आंटे को लीटर में नांपने का वीडियो वायरल किया गया जबकि उन्होंने अपनी बात को सही करते हुए किलो भी कहा था।

ऐसी ही साजिश अब अशोक गहलोत के खिलाफ भी की जा रही है। कांग्रेस के अध्यक्ष का चुनाव होने से पहले ही IT सेल बेचैन हो चुका है और वो अगले कांग्रेस नेता को बदनाम करने की जुगत में जुट गया है।

कांग्रेस हुई सोशल मीडिया पर एक्टिव

यहां अहम बात ये हैं कि पहले कांग्रेस की सोशल मीडिया पर मौजूदगी न के बराबर थी लेकिन अब कांग्रेस की सभी यूनिटें और नेता ट्विटर समेत तमाम सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल कर रहे हैं। ऐसे में IT सेल की किसी भी शरारत का जवाब दिया जा रहा है और कांग्रेस के खिलाफ चलने वाली ग़लत खबरों का भंडाफोड़ किया जा रहा है।

ये भी पढ़िए: दिल्ली पुलिस के जाल में फंसी नोरा फतेही !


Share