10 विदेशी क्रिकेटर्स जिन्होंने भारतीय हसीनाओं से शादी की, 4 तो पाकिस्तानी हैं | 10 Foreign Cricketers who married Indian Women

Share

विदेशी खिलाड़ी जिन्होंने भारतीय लड़कियों से शादी की
विदेशी खिलाड़ी जिन्होंने भारतीय लड़कियों से शादी की

दुनिया भर में भारतीय महिलाओं की खूबसूरती का जलवा है। बहुत से विदेशी खिलाड़ी भारत टूर्नामेंट में हिस्सा लेने आते हैं और यहां भारतीय लड़कियों की खूबसूरती के दीवाने बन जाते हैं और शादी कर लेते हैं। आज हम आपको ऐसे 10 विदेशी क्रिकेटर्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्होंने भारतीय हसीनाओं से शादी की और उन्हें अपनी जीवन संगिनी बनाया। 10 Foreign Cricketers who married Indian Women

हसन अली और शामिया आरजू Hasan Ali And Shamia Arzoo

साल 2019 में पाकिस्तानी क्रिकेटर हसन अली का हरियाणा की रहने वाली शामिया आरजू पर दिल आ गया। हसन अली ने एयरोनॉटिकल इंजीनियर शामिया आरजू को एक होटल की डिनर पार्टी में देखा और देखते ही उन्हें प्यार हो गया। इसके 1-2 दिन बाद ही उन्होंने शामिया को प्रपोज़ किया और दुबई में दोनों की शादी हो गई।

T20 World Cup: टॉप 5 बल्लेबाज़ जिन्होंने सबसे ज्यादा रन बनाए | विराट कोहली का कौन सा नंबर रहा? Top 5 Batsman of WC

शॉन टेट और माशूम सिंघा Shaun Tait And Mashoom Singha

ऑस्ट्रेलिया के पेस गेंदबाज़ शॉन टेट ने भारतीय सुपर मॉडल माशूम सिंघा से जून 2014 में विवाह किया। शॉन और माशूम सिंघा ने 4 साल तक डेटिंग की इसके बाद दोनों ने एक दूसरे के साथ ज़िंदगी गुज़ारने का फैसला किया। शॉन ने माशूम को राजस्थान रॉयल्स के एक मैच के दौरान देखा था और उन्हें उनसे प्यार हो गया।

आलिया समेत ये 10 Actress शादी से पहले गर्भवती (Pregnant) थीं! चौथी ने तो जुड़वा को जन्म दिया

शोएब मलिक और सानिया मिर्ज़ा Shoaib Malik And Sania Mirza

पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज़ शोएब मलिक ने भारतीय टेनिस सनसनी सानिया मिर्जा से साल 2010 में शादी की और फिलहाल उनका एक बच्चा है। सानिया मिर्ज़ा पहली बार साल 2003 में मिले लेकिन सानिया ने शोएब को भाव नहीं दिया। फिर साल 2009 में दोनों की ऑस्ट्रेलिया के होबार्ट में बातचीत हुई। इसके बाद दोनों ने शादी का फैसला किया। फिलहाल दोनों के बीच का रिश्ता कश्मकश भरे वक्त से गुज़र रहा है।

Sania Mirza Divorce: कौन हैं आयशा उमर जो हैं सानिया मिर्ज़ा-शोएब मलिक के तलाक़ की वजह? आरोप पर क्या बोलीं आयशा?

ग्लेन मैक्सवेल और विनी रमन  Glenn Turner And Sukhinder Kaur

ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने 27 मार्च 2022 को विनी रमन से शादी की। मैक्सवेल विनी रमन से पहली बार साल 2013 में एक पार्टी में रूबरू हुए। दोनों ने 5 साल तक एक दूसरे के साथ डेटिंग की। लम्बे वक्त तक एक दूसरे को समझने के बाद दोनों ने शादी के बंधन में बंधने का फैसला किया। मैक्सवेल के मुताबिक साल 2021 में जब वो मानसिक समस्याओं से जूझ रहे थे तब विनी ने उनकी बहुत मदद की।

मुथैया मुरलीधरन और मधिमालर  Muttiah Muralitharan And Madhimalar Ramamurthy

दुनिया के सबसे मशहूर श्रीलंकाई स्पिन गेंदबाज़ मुथैया मुरलीधरन ने भारत की मधिमलार से शादी की। उन्होंने  21 मार्च 2005 को मधिमलार को अपना जीवनसाथी बनाया। चेन्नई में मुरलीधरन और मधिमलार से शादी हुई। मधिमालर के पिता चेन्नई में मलार अस्पताल के मालिक हैं।

ज़हीर अब्बास और रीटा लूथरा  Zaheer Abbas And Rita Luthra

जहीर अब्बास दुनिया के सबसे बेहतरीन पाकिस्तानी बल्लेबाजों में से एक हैं और उन्हें लोग एशिया का ब्रैडमैन भी कहते हैं। उन्होंने भारतीय मूल की रीटा लूथरा से 1980 में शादी की। जहीर और रीता की लव स्टोरी 1980 के दशक में ब्रिटेन में शुरू हुई। जहीर इंग्लैंड में काउंटी क्रिकेट खेलते थे और रीता इंटीरियर डिजाइनिंग कर रहीं थी। दोनों के बीच मुलाकातें हुईं और दोनों ने एक दूसरे को अपना जीवन साथी चुन लिया और शादी की।

 

मोहसिन खान और रीना रॉय Mohsin Khan And Reena Roy

पाकिस्तान के स्टाइलिश बल्लेबाज़ मोहसिन खान ने बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री रीना रॉय से 1983 में विवाह किया। मोहसीन को देखकर रीना रॉय उनकी दीवानी बन गईं। उन्होंने मोहसिन से शादी की और पाकिस्तान में बस गईं। हालांकि दोनों की शादी ज्यादा दिन नहीं चली और तलाक़ हो गया। रीना रॉय और मोहसिन खान की एक बेटी भी है जिसका नाम सनम खान है। सनम अब अपनी मां के साथ भारत में रहतीं हैं।

माइक ब्रेयरली और माना साराभाई   Mike Brearley And Mana Sarabhai

इंग्लैंड के दिग्गज क्रिकेटर माइक ब्रेयरली 1976 में एक क्रिकेट सीरीज़ के लिए भारत आए थे तब उन्हें ये पता नहीं था कि उनका हमेशा के लिए भारत से नाता जुड़ जाएगा। दौरे के दौरान उनकी मुलाकात भारतीय बिजनेसमैन गौतम साराभाई की बेटी माना से हुई। उन्हें माना पसंद आई लेकिन माना के पिता चाहते थे कि उनके जमाई को गुजराती भाषा और संस्कृति पता होनी चाहिए। तो माइक ब्रेयरली ने कवि स्वरूप ध्रुव से गुजराती सीखी। इसके बाद दोनों की शादी हुई और दोनों लंदन में बस गए।

10 बेस्ट म्यूचुअल फंड जिन्होंने पैसा दुगना किया ! 10 Best Mutual Funds | Nov 2022

ग्लेन टर्नर और सुखविंदर गिल Glenn Turner and Sukhinder Kaur Gill

न्यूज़ीलैंड के बल्लेबाल ग्लेन टर्नर साल 1969 में भारत दौरे पर आए। क्रिकेट क्लब ऑफ इंडिया की डिनर पार्टी में उनकी मुलाकात लुधियाना की सुखविंदर गिल से हुई। टर्नर ने जब सुखविंदर को देखा तो वो अपना दिल दे बैठे और दोनों की लव स्टोरी शुरू हुई। सुखविंदर को न्यूजीलैंड सुंदर लगता था। दोनों के बीच बातों का सिलसिला धीरे-धीरे शादी तक पहुंच गया।

सर विवियन रिचर्डस और नीना गुप्ता Sir Vivian Richards And Neena Gupta

वेस्टइंडीज के धुरंधर क्रिकेटर को भारतीय एक्ट्रेस नीना गुप्ता ने अपने प्यार में बोल्ड किया। दोनों ने कभी शादी नहीं की लेकिन इन दोनों ने अपने रिश्ते को किसी से छुपाया नहीं। 1980 के दशक में विवियन रिचर्ड्स और नीना गुप्ता के प्यार के किस्से आम रहे। सर विवियन रिचर्डस अपनी पहली पत्नी को तलाक नहीं दे पाए लेकिन उन्होंने बिना शादी के भी नीना से अपने रिश्ते को स्वीकार किया। दोनों की एक बेटी है मसाबा गुप्ता जो मशहूर फैशन डिज़ायनर है।

इन सभी जोड़ियों में से आपको सबसे सुंदर कौन सी लगी, हमें कमेंट करके ज़रूर बताएं 

फिक्सड डिपोज़िट (FD) पर सबसे ज्यादा ब्याज दर देने वाले बैंक | Banks offering highest interest rates on Fixed Deposit | Nov 2022

ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए क्लिक करें |

फिल्म जगत की ख़बरें जानने के लिए क्लिक करें |

क्रिकेट से जुड़ी खबरें जानने के लिए क्लिक करें

शेयर मार्केट और बिजनेस जगत की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें |

अंतर्राष्ट्रीय जगत की ख़बरें जानने के लिए क्लिक करें

 


Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *