Happy Birthday MS Dhoni: धोनी की 5 सीक्रेट गर्लफ्रेंड्स | 5 Secret Girlfriends of Dhoni

Share

Happy Birthday MS Dhoni | धोनी दुनिया के सबसे मशहूर क्रिकेटर्स में से एक हैं। उन्होंने क्रिकेट वर्ल्ड कप जिताकर देश का मान बढ़ाया वो जितने अच्छे क्रिकेटर हैं उतने ही अच्छे इंसान भी हैं। यही वजह है कि उनकी पत्नी साक्षी उन पर दिल हार बैठीं है लेकिन शादी से पहले धोनी पर सैकड़ों लड़कियां जान छिड़कतीं थीं। आज हम आपको बताने जा रहे हैं उन 5 हसीनाओं के बारे में जिन पर धोनी अपना दिल हार बैठे थे लेकिन किसी वजह से उनका ब्रेकअप हो गया। 

एमएस धोनी की पहली गर्लफ्रेंड थीं प्रियंका झा ! Priyanka Jha was the First Girlfriend of Dhoni

एमएस धोनी की पहली गर्लफ्रेंड प्रियंका झा थीं। साल 2002 में जब धोनी 20 साल के थे और भारतीय टीम में जगह बनाने के लिए struggle कर रहे थे तब प्रिंयका उनके contact में आईं। धोनी को प्रियंका झा से प्यार हो गया और उन्होंने बाकी जिंदगी प्रिंयका के साथ गुज़ारने की ठान ली। लेकिन भाग्य को कुछ और ही मंज़ूर था। उनके पहले प्यार का दुखद अंत हुआ। प्रियंका एक हादसे का शिकार हो गईं। इस घटना ने धोनी को ज़िंदगी का सबसे बड़ा सदमा दिया और उनका जीवन बदलकर रख दिया। धोनी ने इसके बाद अपनी ज़िंदगी क्रिकेट के नाम करने का संकल्प लिया। 

एमएस धोनी की दूसरी गर्लफ्रेंड – दीपिका पादुकोण ! Deepika Padukone was the Second Girlfriend of Dhoni

धोनी की दूसरी गर्लफ्रेंड का नाम सुनकर आपको यकीन नहीं होगा। धोनी की दूसरी गर्लफ्रेंड थीं दीपिका पादुकोण…जी हां…क्रिकेट में झंडे गाड़ने के बाद धोनी फेमस हो गए। साल 2007 में धोनी ने एक बार ये कबूल किया था कि उन्हें दीपिका पादुकोण बेहद पसंद हैं। ये भी बताया जाता है कि धोनी ने ही शाहरुख खान से कह कर ओम शांति ओम फिल्म के लिए दीपिका पादुकोण की विशेष स्क्रीनिंग करने का अनुरोध किया था।

ऐसी भी खबरें हैं कि दीपिका के कहने पर ही धोनी ने अपनी लम्बी जुल्फें कटाई थीं। धोनी और दीपिका के रिलेशनशिप की ख़बरें इसलिए भी परवान चढ़ीं क्योंकि दीपिका को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ T20 मैच में धोनी के लिए चियर करते देखाय गया। हालांकि एक दूसरी लड़की की वजह से ये लव स्टोरी लम्बी नहीं चली और दीपिका धोनी से नाराज़ होकर युवराज सिंह की ओर मुड़ गईं।  

एमएस धोनी की तीसरी गर्लफ्रेंड – प्रीति सिमोस ! Preeti Simoes was the Third Girlfriend of Dhoni

महेंद्र सिंह धोनी की एक्स गर्लफ्रेंड्स की लिस्ट में अगला नाम है प्रीति सिमोस का…प्रीति कॉमेडी विद कपिल की क्रिएटिव डायरेक्टर हैं। बताया जाता है कि जब धोनी दीपिका के साथ रिलेशनशिप में थे तो गुपचुप तरीके से प्रीति को भी डेट कर रहे हैं। ऐसे में दीपिका नाराज़ हो गईं। इधर धोनी और प्रीति की लव स्टोरी जारी रही। दोनों को कुछ खास मौकों पर सार्वजनिक रूप से एक साथ देखा गया लेकिन दोनों ने अपने रिश्ते की पुष्टि नहीं की। बाद में इस लव स्टोरी का भी वही अंजाम हुआ जो बाकी का हुआ। 

एमएस धोनी की चौथी गर्लफ्रेंड – राय लक्ष्मी ! Raai Lakshmi was the Fourth Girlfriend of Dhoni

प्रीति के बाद धोनी की ज़िंदगी में साउथ की फेमस एक्ट्रेस राय लक्ष्मी ने इंट्री की… साल 2009 में लक्ष्मी और एमएस धोनी ने कुछ वक्त के लिए डेटिंग की। ऐसा बताया जाता है कि ये दोनों एक-दूसरे के प्यार में पागल थे। राय लक्ष्मी यहां तक कह चुकीं थीं की धोनी अगर उन्हें प्रपोज करेंगे तो वो खुशी-खुशी उनसे शादी कर लेंगी। हालांकि लक्ष्मी से रिश्ते को लेकर धोनी ने कभी मुंह नहीं खोला। बाद में ये जोड़ी भी टूट गई और दोनों अपने-अपने रास्ते चल गए।  

एमएस धोनी की 5वीं गर्लफ्रेंड – असीन लोखंडवाला ! Asin Lokhandwala was the Fifth Girlfriend of Dhoni

इसके बाद साल 2010 में एमएस धोनी और बॉलीवुड अभिनेत्री आसीन के रोमांस की चर्चाएं सरगर्म रहीं। ये दोनों एक ही कपड़ों के ब्रांड के प्रचार के लिए साथ आए और करीब आते चले गए। साल 2010 में आईपीएल के सेमीफाइनल से पहले धोनी को आसीन के घर जाते देखा गया था, जिसकी वजह से इस रोमांस ने और ज्यादा सुर्खियां बटोरी। साल 2011 में भी आसीन और धोनी को श्रीलंका में एक कार्यक्रम में साथ देखा गया । हालांकि इसे लेकर आसीन ने कहा कि उनका इरादा सिर्फ कैप्टन को बधाई देना था और कुछ नहीं। कहा जाता है कि आसीन से रिश्ता खत्म होने के बाद धोनी की ज़िंदगी में साक्षी सिंह रावत आईं और फिर दोनों ने शादी कर ली।


Share