Sonia Gandhi Mother Passed Away: सोनिया गांधी की मां पाओला माइनो का निधन

Share

Sonia Gandhi mother Paola Maino passed away
सोनिया गांधी की माता पाओला माइनो का 27 अगस्त को निधन हुआ

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की मां श्रीमती पाओला माइनो का निधन हो गया है। उनका स्वर्गवास 27 अगस्त को इटली में उनके घर पर हुआ। 30 अगस्त को उनका अंतिम संस्कार हुआ।

कांग्रेस के प्रभारी महासचिव जयराम रमेश ने ट्वीट करके इसकी जानकारी दी। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, “श्रीमती सोनिया गांधी की मां पाओला माइनो का शनिवार 27 अगस्त, 2022 को इटली में  निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार कल हुआ।”

Jairam Ramesh Tweet
निधन की जानकारी कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने ट्विटर पर दी

आपको बता दें कि मातृशोक के बाद 28 अगस्त को सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक में हिस्सा लिया था। हालांकि उस समय किसी को इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई।

अब पहली बार जयराम रमेश ने ट्वीट कर ये जानकारी सांझा की है कि सोनिया गांधी की मां पाओला माइनो का निधन हुआ है।

 


Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *