Virat Kohli Birthday: अनुष्का से पहले ये 5 Actress रहीं कोहली की ‘Girlfriend’! दूसरी तो विदेशी हसीना है!

Share

5 girlfriends of Virat Kohli
ये हैं विराट की 5 ‘गर्लफ्रेंड्स’

भारतीय क्रिकेट टीम के सबसे धुरंधर बैट्समैन विराट कोहली आज अपना 34वां जन्मदिन मना रहे हैं। बीसीसीआई की ओर से ऑस्ट्रेलिया में विराट कोहली का जन्मदिन धूमधाम से मनाया जा रहा है। टीम इंडिया के साथी क्रिकेटर उन्हें जन्मदिवस की ढेरों बधाइयां दे रहे हैं।

5 नवंबर 1988 को दिल्ली में जन्मे विराट कोहली का जन्मदिन उनकी पत्नी और बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के लिए भी बेहद खास है। अनुष्का शर्मा ने विराट को दिल से बर्थडे की बधाइयां दीं हैं। अनुष्का शर्मा से शादी से पहले विराट कोहली कई और हीरोइन्स के साथ अपना बर्थडे सेलीब्रेट कर चुके हैं।

अनुष्का से पहले विराट की 5 गर्लफ्रेंड्स | 5 Girlfriends of Virat Kohli before Anushka Sharma

अनुष्का से पहले विराट की कथित तौर पर 5 गर्लफ्रेंड रहीं हैं लेकिन उनके साथ विराट का रिश्ता किसी मुकाम तक नहीं पहुंचा। चलिए आपको बताते हैं उन 5 हसीनाओं के बारे में जिनकी जुल्फों के जाल में विराट उलझे तो सही लेकिन अटके नहीं।

विराट कोहली और तमन्ना भाटिया  Virat Kohli and Tamanna Bhatia

बॉलीवुड एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया एक वक्त पर विराट कोहली की गर्लफ्रेंड रहीं हैं। विराट और तमन्ना के रिश्ते की शुरुआत साल 2012 में हुई। दोनों ने एक ऐड शूट किया था। सूत्रों के मुताबिक इस ऐड शूट के बाद दोनों की नज़दीकियां बढ़ीं लेकिन ये रिश्ता ज्यादा दिन नहीं टिक सका। विराट की ज़िंदगी में इजाबेल लेइट नाम की विदेशी सुंदरी ने दस्तक दी और तमन्ना से विराट का ब्रेक-अप हो गया।

5 भारतीय क्रिकेटर (Cricketers) जिन्होंने विदेशी हसीना (Foreigners) से शादी की, दूसरी तो अंग्रेज़ है!

विराट कोहली और इजाबेल लेइटे Virat Kohli and Izabelle Leite

तमन्ना के बाद विराट कोहली का इसाबेल लेइट नाम की इस विदेशी हसीना पर दिल आ गया। विराट ने जब ब्राजील की मॉडल इजाबेल लेइट को देखा तो देखते ही रह गए। विराट कोहली ने इजाबेल को डेट किया और दोनों के बीच ये रिश्ता 2012 से 2014 तक चला। दोनों को कई बार एक-दूसरे के साथ तन्हाई में स्पॉट किया गया।

विराट इजाबेल को स्पेनिश में ‘TE AMO’ लिखा करते थे। इसका हिंदी में मतलब होता है कि मैं तुमसे प्यार करता हूं। लेकिन ये रिश्ता भी ज्यादा दिन नहीं चल सका। कल्चरल डिफरेंसिस की वजह से दोनों ने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला किया।

विराट कोहली और संजना गलरानी Virat Kohli and Sanjana Galrani

क्रिकेट और फिल्म इंडस्ट्री को कवर करने वाले पत्रकारों बताते हैं कि विराट कोहली ने कन्नड़ अभिनेत्री संजना गलरानी को डेट किया है। इन दोनों को कई मौकों पर एक-दूसरे के साथ अलग-अलग जगहों पर देखा गया है। हालांकि दोनों ने इस रिश्ते की कभी पुष्टि नहीं की। मीडिया के पूछे जाने पर संजना ने बताया कि वो दोनों केवल दोस्त हैं, इससे ज्यादा कुछ नहीं।

विराट कोहली और सारा जेन डायस Virat Kohli and Sarah Jane Dias 

विराट कोहली का नाम फेमिना मिस इंडिया का खिताब जीतने वाली सारा जेन डायस से भी जुड़ा। विराट और सारा जेल डायस एक पार्टी में मिले और दोनों के बीच मुलाकातों का सिलसिला शुरू हो गया। विराट की ये प्रेम कहानी भी ज्यादा दिनों नहीं चली। जुलाई 2011 में वेस्ट इंडीज के लिए रवाना होने से पहले दोनों अलग हो गए और अपनी-अपनी राह चल दिए।

विराट कोहली और साक्षी  Virat and Sakshi

फिल्म पत्रकारों और समीक्षकों के मुताबिक 18 साल की उम्र में विराट का कन्नड़ एक्ट्रेस साक्षी से भी रिश्ता रहा है। उन्होंने साक्षी के साथ मेलजोल बढ़ाया लेकिन दोनों के ख्यालात नहीं मिले। कैमिस्ट्री नहीं मिलने की वजह से कोहली पीछे हट गए और अपने क्रिकेटिंग करियर पर फोकस करना शुरू कर दिया।

5 सबसे खूबसूरत भारतीय महिला क्रिकेटर, दूसरी तो ‘हीरोइन’ है | 5 Most Beautiful Women Cricketers of India

ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए क्लिक करें |

फिल्म जगत की ख़बरें जानने के लिए क्लिक करें |

क्रिकेट से जुड़ी खबरें जानने के लिए क्लिक करें

शेयर मार्केट और बिजनेस जगत की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें |

अंतर्राष्ट्रीय जगत की ख़बरें जानने के लिए क्लिक करें


Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *