कितने लाख लोगों ने छोड़ी भारत की नागरिकता? नागरिकता क्यों छोड़ रहे हैं लोग | Why Are Indians Giving Up Citizenship?

Share

Why Are Indians Giving Up Citizenship? भारत के लोगों में देश की नागरिकता छोड़कर विदेशों में बसने का ट्रेंड बढ़ता जा रहा है। साल 2022 में 2.25 लाख लोगों ने भारत की नागरिकता छोड़ दी और वो विदेश जाकर बस गए। इससे पहले साल 2021 में 1.63 लाख भारतीय विदेश जाकर बस गए।

बीते सालों में कितने लोगों ने भारत की नागरिकता छोड़ी? How many Indians gave up Indian Citizenship recently?

संसद में पूछे गए सवाल के जवाब में विदेश मंत्री एस जयशंकर ने राज्यसभा को ये जानकारी दी। उन्होंने बताया कि साल 2015 में 1.31 लाख, साल 2016 में 1.41 लाख, साल 2017 में 1.33 लाख, साल 2018 में 1.34 लाख लोगों ने भारत की नागरिकता छोड़ दी।

बताया जाता है कि साल 2015 से साल 2020 के बीच 8 लाख से ज़्यादा लोगों ने भारत की नागरिकता छोड़ी। भारत की नागरिकता त्यागने वाले ज्यादातर लोग अरब, यूएई, अमरीका और यूरोप का रुख कर रहे हैं।

साल 2021 में 78,284 लोगों ने अमेरिका की नागरिकता ली और भारत की नागरिकता छोड़ दी। करीब 23,533 लोगों ने ऑस्ट्रेलिया का रुख किया जबकि 21,597 लोगों ने कनाडा की नागरिकता हासिल की।

 भारत की नागरिकता क्यों छोड़ रहे हैं लोग ? Why do people gave up Indian citizenship?

  1. भारत की नागरिकता छोड़ने के पीछे कई वजह सामने आ रहीं हैं। कई लोग भारत में दोहरी नागरिकता का प्रावधान नहीं होने को बड़ा कारण मानते हैं।
  2. बहुत से अमीर लोग बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए विदेश में बसना पसंद करते हैं।
  3. भारत में अच्छी शिक्षा या डिग्री हासिल करने के बाद रोज़गार के बेहतर मौकों के लिए भी लोग विदेश जाना पसंद करते हैं।
  4. विदशों में वर्क प्लेस में कामकाज का अच्छा माहौल होता है। ऐसे में बेहतर वर्किंग एटमॉस्फेयर के लिए भी लोग विदेशों में काम करना और बसना पसंद करते हैं।
  5. अंतर्राष्ट्रीय स्तर की सेलेरी के लिए भी लोग विदेश जाते हैं। जिस काम के लिए भारत में कम पैसे मिलते हैं वहीं दूसरे देशों में उसकी अच्छी तनख्वाह मिलती है।
  6. विदेशों में बेहतर नागरिक सुविधाओं और अच्छी सोशल सिक्योरिटी सेवाओं के लिए भी लोग विदेश जाना पसंद करते हैं।

भारत की सरकार को देश में टैलेंट को रोकने के लिए शिक्षा और रोज़गार के बेहतर अवसर प्रदान करने, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं और स्थिर सामाजिक माहौल बनाने की आवश्यकता है। तभी भारत से लोगों का विदेशों में जाना रुक सकता है, अन्यथा देशवासी भारत में शिक्षा हासिल करके दूसरे देशों की ओर भागते रहेंगे।

ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए CLICK करें

फिल्म जगत की ख़बरें जानने के लिए CLICK करें

क्रिकेट से जुड़ी खबरें जानने के लिए CLICK करें

शेयर मार्केट और बिजनेस जगत की खबरें पढ़ने के लिए CLICK करें

विश्व जगत की ख़बरें जानने के लिए CLICK करें

शायरी सुनने के लिए CLICK करें


Share